ये कैसा भारत ?



भारत एक ऐसा देश क्यों है कि बुरा जो चाहे वो करके बच के निकल जाता है और बाकी लोग अपने  साफ़ जमीर को थामे दर्द में कराहते उसे सिर्फ गालियाँ ही दे पाते है, कुर्सियों में ऐसे लोग बैठे है जो कहते है कि उन्हें इस देश में पैदा होने पर शर्म आती है और कोई सरे आम प्रधानमंत्री को न सिर्फ गालियाँ देते है अपितु मारने की धमकी भी देते है |
क्यों ऐसा है कि लड़कियों के साथ न सिर्फ बत्तमीजी कर के बल्कि अब उन्हें मारकर ताकि वो कोई गवाही ही न दे पाए, फैक कर चले जाते है, कैसा समाज बना हुआ है, कोई सड़क में बेहोश हो जाए या गाडी से टक्कर खा गिर जाए तो सब उसकी वीडियो बनाते रहते है पर कोई भी उसे हॉस्पिटल नहीं ले जाता...कैसा भारत बन गया है ये? लगता नहीं कि ये इंसानो कि दुनिया है बल्कि दरिंदो कि दुनिया है, वैसे कहते है ये सुविधा चाहिए, ये नहीं है वो नहीं है, और करोड़ो खर्च करके जो पब्लिक प्रॉपर्टीज  बनायीं जाती है, उसे बिना सोचे समझे नष्ट कर देते है |

इससे तो साफ़ यही नजर आता है कि कानून व्यवस्था बहुत कमजोर है , जो कि जरा सी गलती पर भी सजा दे, रिश्वत लेकर उसे जाने न दे,  इंसान को इंसान समझे | कानून का डंडा मजबूत बनाने की जरुरत है वरना हजारो साल लुटे हुए भारत में शादी बिना लोग रहने लगे तो रीतियाँ गयी, आचार विचार गया और कानून न होने पर इंसानियत भी गयी |

वैसे भी कहा गया है कि
यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता ।
यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफलाः क्रियाः ।।

"Where Women Are Honoured , Divinity Blossoms There; And Where They Are Dishonoured , All Action Remains Unfruitful."

और नारियों के लगातार अपमान होते रहने पर कही ये पतन का प्रारम्भ तो नहीं ??

Comments