Posts

ये कैसा भारत ?

Image
भारत एक ऐसा देश क्यों है कि बुरा जो चाहे वो करके बच के निकल जाता है और बाकी लोग अपने  साफ़ जमीर को थामे दर्द में कराहते उसे सिर्फ गालियाँ ही दे पाते है, कुर्सियों में ऐसे लोग बैठे है जो कहते है कि उन्हें इस देश में पैदा होने पर शर्म आती है और कोई सरे आम प्रधानमंत्री को न सिर्फ गालियाँ देते है अपितु मारने की धमकी भी देते है | क्यों ऐसा है कि लड़कियों के साथ न सिर्फ बत्तमीजी कर के बल्कि अब उन्हें मारकर ताकि वो कोई गवाही ही न दे पाए, फैक कर चले जाते है, कैसा समाज बना हुआ है, कोई सड़क में बेहोश हो जाए या गाडी से टक्कर खा गिर जाए तो सब उसकी वीडियो बनाते रहते है पर कोई भी उसे हॉस्पिटल नहीं ले जाता...कैसा भारत बन गया है ये? लगता नहीं कि ये इंसानो कि दुनिया है बल्कि दरिंदो कि दुनिया है, वैसे कहते है ये सुविधा चाहिए, ये नहीं है वो नहीं है, और करोड़ो खर्च करके जो पब्लिक प्रॉपर्टीज  बनायीं जाती है, उसे बिना सोचे समझे नष्ट कर देते है | इससे तो साफ़ यही नजर आता है कि कानून व्यवस्था बहुत कमजोर है , जो कि जरा सी गलती पर भी सजा दे, रिश्वत लेकर उसे जाने न दे,  इंसान को इंसान समझे ...